Loading ...
क्राइमबिलासपुर

कर्कश आवाज वाली मोर्डिफाई साइलेंसर लगे बुलेट पर ट्रैफिक पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, 21 मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों पर की गई कार्यवाही

बिलासपुर । यातायात पुलिस द्वारा मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में आज यातायात के उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से 21 मॉडिफाई साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों को यातायात थाना खड़ी की गई।

सभी वाहनों के साइलेंसर की जांच मैकेनिक से कराने पश्चात मोडिफाई साइलेंसर निकलवा कर, कंपनी की वैध ओरिजिनल साइलेंसर लगाया गया एवं मॉडिफाई साइलेंसर को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत चालान काटा गया।

मॉडिफाई साइलेंसर पर कार्यवाही लगातार शहर में चलाई जाएगी जिससे आम नागरिकों को इसके।कर्कश आवाज से निजात मिल सकेगी।