
बिलासपुर। श्री श्री श्री सोलापुरी माता पूजा के पांचवे दिन माता नल्ला पोसलम्मा के स्वरूप में नजर आई।


तेलंगाना राज्य की सुप्रसिद्ध माता नल्ला पोसलम्मा के स्वरूप में माता मंगलवार को नजर आई । खड़कपुर से 23 वर्षो से पूजा के लिए शहर आ रहे पुजारी पार्थ सारथी एवम उनके सहयोगी हरी,अनिल,भानु, टाईगर,अभिषेक द्वारा पारंपरिक तरीके से गीली हल्दी से माता का यह स्वरूप बनाया जाता है। नव दिनो तक माता अपने भक्तो को अपने अलग अलग स्वरूपों में नजर आती है।

रेलवे स्टेशन रोड,12 खोली स्थित सोलापुरी माता के मंदिर में प्रतिदिन रात 09 बजे माता की भव्य आरती सजाई जाती है। जिसमे शहर के गणमान्य लोगो को भी अतिथि के रूप में आरती में शामिल होने आमंत्रित किया जाता है। मंगलवार को सेंट जेवियर्स स्कूल के डायरेक्टर जी एस पटनायक, डॉ ओम माखीजा, बी रमेश कुमार आदि बतौर मुख्य अतिथि आरती में शामिल हुए ।

वही प्रतिदिन लक्की कूपन का ड्रा भी अतिथियों के द्वारा निकाला जाता है। मंगलवार को ड्रा कूपन के विजेता रहे… साधना यादव (सोने का फोटो फ्रेम) खुशबू चक्रवर्ती,बी लक्ष्मी,मीनू भद्रा (चांदी का फोटो फ्रेम), बच्चो का लक्की ड्रा में.. के. महंत राजपूत, कविस राठौर, के. दीपाली तिवारी (सभी को स्कूल बैग), महिलाओ में बी. रामा देवी,के. वी. लक्ष्मी, एन. दुर्गा यादव सभी को साड़ी) वीना देवी, टी. माधवी, के. मोनीश (सभी को चांदी का सिक्का) आदि प्रदान किया गया।

श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समिति के अध्यक्ष वी. रामा राव एवम सचिव साई भास्कर के अथक प्रयासों से यह पूजा आज विशाल रूप लेते जा रहा है . यहां की रात्रिकालीन पूजा में हजारों की भीड़ देखकर ऐसा लगता है मानो पूरा रेलवे परिक्षेत्र यही उमड़ आ गया हो ।
