Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

बिलासपुर। सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव ने बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोहरसी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया।

सीएमएचओ डॉ अनिल श्रीवास्तव के द्वारा अपने निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़ी में 2 माह से अनुपस्थित श्रीमती अनीता मरावी (स्टाफ नर्स) को नोटिस जारी किए गए तथा वहां प्रसव की व्यवस्था हेतु 01 एएनएम की ड्यूटी लगाने की निर्देश दी गई।

साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़ी में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी के मासिक बैठक में समस्त मेडिकल ऑफिसर जो मीटिंग से अनुपस्थित थे उन सभी का एक दिन का वेतन रोकने एवं स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। मीटिंग में जिले के समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।