Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बिलासपुर पुलिस काउंसलिंग के माध्यम से नशे की लत से छुटकारा दिला रहीं है, डॉक्टर्स द्वारा कॉउंसलिंग कर ड्रग एडिक्शन से छुटकारा दिलाने की जा रही है कॉउंसलिंग , आज ऐसे 20 लोगों की सीएसपी संदीप पटेल ने कराई कॉउंसलिंग

बिलासपुर । जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह जहा निजात अभियान चलाकर पूरे जिले में नशे के विरुद्ध बड़ा अभियान छेड़ दिया है। जिसके तहत प्रतिदिन छापेमार कार्यवाही कर अवैध नशे के समान बेचने वाले कारोबारियों पर छापेमारी कर कार्यवाही की गई है।

वही अवैध रूप से जुआ सट्टा जैसे अपराधिक गतिविधियों पर भी रेड की कार्यवाही कर रोकथाम लगाया है।

साथ ही ऐसे युवा जो नशे के आदि जो चुके है उन्हे इस नशे से निजाद दिलाने के लिए भी बिलासपुर पुलिस द्वारा डॉक्टरों के माध्यम से काउंसलिंग करा कर उन्हे नशे से मुक्ति दिलाने की लगातार प्रयास किया जा रहा है।

आज सीएसपी (सिविल लाइन ) संदीप पटेल द्वारा तारबाहर थाना और सिविल लाइन में नशे के आदी हो चुके कुछ लोगों की दूसरी बार काउंसलिंग कराई गई।

डॉक्टर संजय श्रीवास्तव (IMA उपाध्यक्ष, MBBS, DPM) एवम डॉक्टर संजय यादव (BHMS) द्वारा नशे के आदि हो चुके येसे 20 लोगो से आज अपने काउंसलिंग के माध्यम से नशे से छुटकारा पाने के टिप्स बताए गए एवम उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। काउंसलिंग में आए सभी युवाओ ने इस नशे से मुक्ति एवम अपने स्वास्थ्य में सुधार चाहते है। जिसके लिए पुलिस लगातार हर स्तर पर प्रयास कर रही है।

आपको बता दे कि बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे, इस निजात अभियान से जिले के अपराधिक गतिविधियों के आकडो में गिरावट आई है। बिलासपुर पुलिस की इस अभियान का सराहना भी हर तरफ की जा रही है।