
बिलासपुर। तारबाहार पुलिस अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे तभी गुरुवार को शीतला मंदिर, तारबाहर के पास भुवनेश्वर वर्मा नामक व्यक्ति चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा था।
जिसकी सूचना पुलिस को मिलने पर उक्त व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जिससे पता चला कि उसने अपने वॉट्सएप DP में भी चाकू के साथ वाली फोटो लोगोंको डराने लगाया हुआ था।
उक्त व्यक्ति को तारबाहर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करेगी ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. भुवनेश्वर वर्मा पिता देवप्रसाद वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी, लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा
सराहनीय कार्य –
कार्यवाही में थाना तारबाहर प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक, प्रधान आरक्षक प्रफुल्ल सिंह, आरक्षक मुरली भार्गव, आरक्षक राहुल राजपुत आदि का योगदान सराहनीय रहा।