
बिलासपुर। सरगांव स्कूल में शिक्षक के रूप में पदस्थ प्रसिद्ध साइकिलिस्ट संतोष गुप्ता जिनका घर शांति नगर बिलासपुर में है उनके घर के के बाहर पोर्च में रखे दो रेसिंग साइकिल को अज्ञात चोरी ने है,पिछले 13 मई की रात्रि मे चोरी कर ले गए थे जिसकी शिकायत संतोष गुप्ता ने सुबह थाने में दर्ज कराई थी।जिसका शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण को विवेचना में लिया था पुलिस की जांच पड़ताल में सूचना मिला की अमेरी बगीचा पारा के रहने वाले ओंकार लहरें एवं उसका नाबालिक साथी दोनों मिलकर 100000 की साइकिल को चोरी कर अपने घर में छुपा कर रखे हैं।
जानकारी मिलने में पुलिस ने तत्काल रेड की कार्यवाही की एवम आरोपियों के अमेरी बगीचा पारा के घर से चोरी हुए दोनो साइकल को बरामद किया गया। घटना स्थान -शांति नगर बिलासपुर
चोरी गई – 02 रेस सायकल
30,000/ रु आरोपी का नाम -01- ओंकार लहरे पिता महेश लहरे उम्र 18 वर्ष 04 माह ,निवासी – अमेरी ,बगीचा पारा थाना सकरी, बिलासपुर
02- नाबालिक बालक, बिलासपुरसराहनीय योगदान :उक्त संपूर्ण कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नरेंद्र डिक्सेना आरक्षक देवेंद्र दुबे आरक्षक राजेश नारंग आर आरक्षक अजय साहू आरक्षक भागीरथी गेंदेले का योगदान सराहनीय रहा ।