Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

21 अगस्त को सर्व हिंदू समाज द्वारा विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन

बिलासपुर । सावन मास के सातवें सोमवार अर्थात 21 अगस्त को विशाल कावड़ यात्रा निकालने की तैयारी में सर्व हिंदू समाज जुटा हुआ है, जिसे लेकर मंगलवार को अहम बैठक आहूत हुई।

जिसमे निर्णय लिया गया कि सातवें सावन सोमवार को प्रातः 8:00 बजे बिलासपुर के अरपा नदी के तट पर बने तोरवा छठ घाट से विशाल कांवर यात्रा आरंभ होगी। जहां देश के पवित्र नदियों की भांति अरपा मैया से कांवड़ में जल लेकर कांवड़िए पदयात्रा करते हुए जोरापारा शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इस कावड़ यात्रा में करीब 5000 कांवड़िए शामिल होंने की संभावना है।

•सर्व हिंदू समाज द्वारा यह आयोजन•

सावन मास में देश के सभी प्रसिद्ध शिव मंदिरों और 12 ज्योतिर्लिंग में कांवड़ यात्रा कर जलाभिषेक की परंपरा है। विशेषकर भक्त कांवर लेकर देवघर पहुंचते हैं लेकिन जिन भक्तों को यह सौभाग्य नहीं मिल पाया उनके लिए बिलासपुर में ही विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन सर्व हिंदू समाज द्वारा आयोजित की जा रही है।

इस कावर यात्रा में भक्त भगवा वस्त्रों में स्वनिर्मित कांवर लेकर सोमवार 21 अगस्त सुबह 8:00 बिलासपुर छठ घाट पर पहुंचेंगे, जहां विधि विधान के साथ अरपा नदी से जल संग्रहित कर सभी कावड़िए भजन कीर्तन करते हुए जोरापारा सरकंडा पहुंचेंगे, जहां भोले भंडारी का जलाभिषेक किया जाएगा। रास्ते भर कांवरियों के स्वागत की तैयारी भी है। अलग-अलग संगठनों द्वारा फूल वर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया जाएगा।