Loading ...
बिलासपुररायपुर

छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर आज बनाई मानव श्रृंखला, शासन तक अपनी बात पहुंचाने किया जा रहा है हर प्रयास

रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन के बैनर तले छठवे दिन भी 40000 डॉक्टर , नर्सेस , ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला/पुरुष तूता के धरना स्थल में जुटे हुए है ,5 सूत्रीय मांगो के लिए शासन के खिलाफ आंदोलन अनवरत जारी है।

शनिवार को हेल्थ फेडरेशन के बैनर तले हड़ताल में शामिल 12 संगठन के 40000 डॉक्टर्स ,नर्सेस ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला /पुरुष शासन तक अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखने के लिए मानव श्रृंखला बना कर ” वेतन विसंगति” लिखा और शासन तक अपनी बातों को पहुंचाने का प्रयास किया।

ज्ञात हो कि इस हड़ताल में शामिल फेडरेशन के मुख्य मांगो में वेतन विसंगति , कोरोना भत्ता , अतिरिक्त कार्य दिवस अवकाश स्वीकृति , आईएचपीएस सेटअप के तहत भर्ती स्वीकृति , अस्पतालों में डॉक्टरों ,नर्सो पर होने वाली हिंसात्मक गतिविधियों पर रोक लगाना शामिल है ।

इस विषय पर डॉ इकबाल हुसैन व टार्जन गुप्ता ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि शासन प्रशासन तक अपनी मांगों को मनवाने लगातार 6वे दिन हड़ताल जारी है आज उसी कड़ी में मानव श्रृंखला के माध्यम से सरकार को जगाने का प्रयास किया है। लंबे समय से सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको ,नर्सिंग संवर्गो ,चिकित्सको के मांगो की अनदेखी कर रही है,जिसे लेकर स्वास्थ्य कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा।

फेडरेशन के पदाधिकारियों में डॉक्टर इकबाल हुसैन , टार्जन गुप्ता, डॉ रीना राजपूत, श्रीमती देबाश्री साव, श्रीमती सुमन शर्मा, डॉ वी . के पेगवार ,डॉ कमलेश इजरदार के साथ हजारों ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक ,चिकित्सक , नर्सिंग संवर्ग इस धरना, प्रदर्शन में शामिल है।