
बिलासपुर। सब्जी के पैसे को लेकर हुए विवाद का बदला लेने की नियत से 04 लोगो ने मिलकर युवक का अपहरण कर हत्या कर दिए थे और उसकी लाश को अज्ञात जगह में फेककर भाग निकले थे। लेकिन तखतपुर पुलिस ने मृतक के परिजनों के रिपोर्ट के बाद आरोपी को ढूंढ निकालने और उसे गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है।

•घटना का विवरण –
मृतक भगवानराम विश्नाई के भाई श्रवण कुमार विश्नाई ने अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। जिस रिपोर्ट में उन्होंने बताया था कि उनका भाई भगवान राम विश्नोई दिनांक 02.09.2023 को अद्वित कृषि फार्म से घर जाने के लिए निकला था, किन्तु घर नहीं पहुंचा।
पुलिस ने जब रिपोर्ट के बाद पता साजी की तो गुम इंसान की कृषि फार्म से लगभग 01 कि.मी. दूरी पर भगवान राम का मोटर सायकल एवं चप्पल मिला था तथा उसी स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति का भी चप्पल भी पाई गई ।

पुलिस ने इस संबंध में कृषि फार्म में कार्य करने वाले व्यक्तियों से भी पूछताछ की तो पाया कि दिनांक 01.09.2023 को भगवानराम विश्नोई जबलपुर से आए स्वराज माजदा के चालक सनम अंसारी के मध्य सब्जी के पैसे को लेकर मारपीट विवाद हुआ था।
साथ ही यह भी जानकारी मिली कि जिस स्थान पर भगवानराम विश्नोई का मो.सा. मिला था उसी स्थान पर आई – 20 कार क्रमांक MP 20 CL 9305 को भी देखा गया था।
मामले की हालात से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया एवम वरिष्ठ अधिकारियों मार्गदर्शन पर टीम गठीत कर जबलपुर रवाना किया गया। जहां सनम अंसारी के भाई गुलसेर से पूछताछ की गई जिसने वह बताया कि भगवान राम विश्नोई द्वारा सहवान सरीफ उर्फ सनम अंसारी के साथ मारपीट किया गया था, इसी के बदला लेने नियत से गुलसेर अहमद, सहवान उर्फ सनम अंसारी व अन्नू गौर, एवं गुलशन सभी चारों मिलकर हुण्डई आई-20 कार क्रमांक MP 20 CL 9305 में बांसाझाल आए थे और भगवानराम विश्नोई का अपहरण कर हत्या कर दिए तथा शव को कुण्डा कबीरधाम सड़क किनारे फेंक दिए थे ।
मामले में आरोपी गुलसेर अहमद को गिरप्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है, तथा फरार आरोपी सहवान सरीफ उर्फ सनम अंसारी, अन्नू गौर एवं गुलशन की पतासाजी जारी है।
धारा – 365,368, 302, 201, 120बी, भा.दं.वि.
•गिरफ्तार आरोपी का नाम:
गुलसेर अहमद पिता मोहम्मद अयुब उम्र 35 साल सा. पटेरा थाना मउगंज, जिला- रीवा
•जप्त सम्पत्ति:
हुण्डई आई 20 कार क्रमांक MP 20 CL 9305 व लोहे का रॉड, चाकू, मनुष्य बाल के – – अवशेष, मृतक का मोटरसायकल क्रमांक सीजी 10 ए.एल 1334, दो जोडी चप्पल
•सराहनीय कार्य:
कार्यवाही में निरीक्षक एस.आर. साहू थाना प्रभारी तखतपुर, उपनिरी. गोपाल सतपथी, सउनि मनोज शर्मा चौकी प्रभारी जूनापारा, प्रधान आरक्षक रविन्द्र मिश्रा, आरक्षक रामलाल सोनवानी, राकेश भारद्वाज । एसीसीयू टीम – आरक्षक तरुण केशरवानी, प्रशांत राठौर की सराहनीय भूमिका रही।