
रायपुर/बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की ।
नवनिर्वाचित प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने मुख्यमंत्री को हाल ही में हुए बिलासपुर प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया, तथा उन्होंने मुख्यमंत्री को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया ।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नव निर्वाचित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को बधाई एवँ शुभकामनाएं दी तथा आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष संजीव पाण्डेय, सचिव दिलीप यादव, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, सह सचिव दिलीप जगवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे एवं लोकेश वाघमारे ,मनीष शर्मा, अखलाक खान, रमेश राजपूत आदि प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे ।