
बिलासपुर। राजधानी के मल्टीलेवल पार्किंग में नाबालिक के साथ हुए बलात्कार एवम मंदिर हसौद में हुए दुष्कर्म जैसे जघन्य घटनाओं एवम प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आज बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर कार्यालय के सामने जमकर भूपेश सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए गृह मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

आम आदमी पार्टी ने अपने ज्ञापन में कहा है कि कल राजधानी में जयस्तंभ चौक स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में जहां जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों का कार्यालय भी है । एक नाबालिक कन्या के साथ दुष्कर्म किया गया है, इसके पूर्व मंदिर हसौद में बलात्कार की घटना हुई थी। रायगढ़ में चाकू के नोक पर बैंक मैनेजर को घायल कर 5 करोड़ की डकैती सहित लगातार लूट डकैती रेप चाकू बाजी पूरे प्रदेश में हो रहा है। क्योंकि पूरे देश में महिला आरक्षण बिल पारित करते हुए महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा की गारंटी दी जा रही है। तो दूसरी ओर राजधानी में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस बीच महिलाओं की रक्षा के बजाय यह निंदनीय घटना घटित हो रही है। जो हम सबके लिए शर्मनाक है।
हालांकि घटित घटनाओं में आरोपी गिरफ्तार बतायें जा रहे हैं। किंतु दोषियों पर कड़ी कार्रवाई न होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। आम आदमी पार्टी लगातार प्रदेश में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए आपसे अपेक्षा करता है कि लूट चाकूबाजी, साइबर क्राइम, हत्या व बलात्कार की घटनाएं घटित हो रही है। इस पर रोक लगाने समुचित कड़ी कार्यवाही तत्काल की जाने आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग करता है।
इस दौरान आम आदमी पार्टी की प्रियंका शुक्ला, उज्ज्वला कराडे,शंकर कश्यप,धर्म भार्गव,रोमेश साहू ,हीरा सोनवानी,चंद्र साहू,प्रमोद पटेल,आशीष टंडन ,उमेश टंडन,अमृत लाल पटेल,संजय डोंगरे, राजेंद्र लोनिया,लीलाधर सोनी, करन बंजारे,देवेंद्र कुर्रे,कादिर शेख आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।