Loading ...
क्राइमतखतपुर

जिस अधजली लाश को अपनी बेटी समझकर माता पिता ने अंतिम संस्कार कर दिया था, उसे आज अचानक जीवित पाकर माता पिता की खुशी का ठिकाना नही रहा

तखतपुर। जिस माता पिता ने 3 वर्ष पूर्व गुमशुदा अपनी पुत्री का कोरोना काल में मिली अधजली लाश को अपनी बेटी मानकर अंतिम संस्कार कर दिया था उसे आज जिंदा पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नही रहा।

यह पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है जो इस प्रकार है…. वर्ष 2020 में सुभाष नगर निवासी 23 वर्षीय युवती घर से बिना बताए कहीं चली गई थी, जिसकी सूचना परिजन द्वारा थाना तखतपुर में दर्ज कराया गया था। परिजन एवं पुलिस द्वारा गुम युवती की पतासाजी की रही थी, इसी बीच करीबन 02 वर्ष पूर्व युवती के परिजन को नांदघाट थाने से एक जली हुई शव मिलने की सूचना मिला, जिसे युवती के परिजन द्वारा पहचान कर शव को गुम युवती समझकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

तखतपुर पुलिस द्वारा गुम युवती के प्रकरण को सुलझाने का लगातार प्रयास किया जा रहा था। गुम युवती का दुर्ग मे होने की सूचना तखतपुर पुलिस को मिली, तब तखतपुर पुलिस द्वारा तत्परता से गुम युवती के परिजनों को साथ लेकर दुर्ग से गुम युवती को आज दिनांक 05.10.2023 को बरामद किया गया है, जो गुम युवती का अचानक मिलने से परिवार में खुशी की लहर छाई हुई है।

युवती इस दौरान दुर्ग में एक बुजुर्ग दंपति के यहां रहती रही लेकिन जब बुजुर्ग दंपति की मृत्यु हो गई तो फिर इसका मन वहा नही लगा। और इसे अपने माता पिता की याद सताने लगी। तब यह दुर्ग पुलिस के संपर्क में आई जहां से इसे तखतपुर पहुचाया गया।