
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन ने आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए हजारों की भीड़ के साथ अपना नामांकन फार्म भरा।

कोरबा के बीजेपी प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के नामांकन के दौरान उमड़ी कार्यकर्ताओ की भीड़ देकर प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए।

इस दौरान कोरबा के बीजेपी प्रभारी वी. रामा राव ने कहा की आज नामांकन में उमड़ी भीड़ ने दिखा दिया की प्रदेश में इस बार बदलाव की जबरदस्त लहर है। अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के पांच सालो के कुशासन से त्रस्त है। इस बार बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार ने आयेगी ।
