
बिलासपुर। विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान अब बेहद ही करीब आ गया है। चुनावी समीकरण में नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो चुकी है। तखतपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि आशीष सिह ने नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल की।
चुनावी सरगर्मी के बीच आज नामांकन दाखिला के बाद रश्मि आशीष सिह ने तखतपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिह को लेकर ठहाके लगाए। उन्होंने मीडिया से कहा; भूपेश है तो भरोसा है। मेरे पति मात्र 600 वोटों से पराजित हुए थे।
हमारा परिवार मेरे पति और मैं तखतपुर विधानसभा से एक भी दिन नाता नही तोड़े थे। चाहे वो कोरोना काल क्यो न हो। हम लोग खुद बीमार थे डॉक्टर देवरस के यहाँ भर्ती थे रेमडैसिविर इंजेक्शन लगवाते थे और फिर अपने क्षेत्र चले जाते थे। तो कोई ये नही कह सकता लापता विधायक। इस तरह के आरोप नही लगाए जा सकते। जैसा कि दूसरे जिले से दूसरे विधानसभा दूसरी पार्टी से एसे व्यक्ति है। जिनकी मजबूरी हो गई थी वो अनेक बीमारियों के कारण थे या किस वजह से उन्होंने अपने क्षेत्र में उपस्थित रहना जरूरी नही समझा। इसलिए दुबारा उस जगह से अपना जनाधार विश्वास से सशंकित हो गए । जिसके कारण उन्होंने जगह बदला अपना दल भी बदला।
तखतपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी बोली;
सन 71 से अभी तक हम पूरा परिवार जिस पार्टी कांग्रेस में रहे। मेरे दादा 9 साल जेल में रहे मेरे पिता 13 साल खादी पहने मेरे ससुर जिस तखपुर से विधायक रहे। उस कांग्रेस पार्टी में छोटे से कार्यकर्ता की हैसियत से हर समय कार्यरत रहना चाहेंगे।
धर्मजीत सिह की चुनौती को दरकिनारे कर श्रीमती रश्मि आशीष सिह यह भी बोली; कोई चुनौती नही मानते। गांव के गांव के लोग कह रहे है दल बदलू है पार्टी बदला सीट बदली है पलायन की आवश्यकता क्यों पड़ी। भाजपा के लोगों ने मुखर विरोध किया। 5 साल जिसने फसल बोया उसकी फसल काटने कोई और आ जाएगा।