
बिलासपुर। विधायक शैलेष पांडेय आज तोरवा क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 ,41 में जनसंपर्क किया इस दौरान लोगो के घरों में जा जा कर लोगो से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
इस दौरान लोगो से मिल रहे जन समर्थन,प्यार और सहयोग से खुश दिखाई दिए । इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे लगातार 05 सालो से लोगो से बीच में है, पूरा तोरवा एरिया उनका परिवार जैसा है। यहा बोर की समस्या थी उसका समाधान किया है, पानी की समस्या थी उसका समाधान किया और भी वार्डो में जो समस्या थी उसके लिए अपने 05 सालो के कार्यकाल में फंड भी दिये।

उन्होंने कहा कि इस तरह वार्डो के समस्याओं के निदान के लिए वे लगातार काम कर रहे है। पानी को लेकर जो समस्या आती रही उनका भी समाधान वे समय समय पर करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि लोगो में इस बात की खुशी है कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।

करोना काल में भी हम सभी जनता के साथ काम करते रहे। चाहे भोजन की दिक्कत हो… चाहे दवाईयों की दिक्कत हो… हर प्रकार से जनता की मद्दत करने की कोशिश की। लेकिन जो बीजेपी के 15 साल मंत्री रहे उन्होंने करोना काल में जनता का साथ नही दिया । बुरा वक्त में पीठ दिखा दिया। आज कोरोना काल में पीठ दिखाने वाले किस मुंह से जनता के बीच आ रहे है । यह बड़े आश्चर्य की बात है।
पांडेय ने कहा कि 2018 में ही बीजेपी ने जनता का विश्वास खो दिया था। इसलिए बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया था । आज भाजपा के पास कोई चेहरा नही है । प्रदेश में वे बिना चेहरे के चुनाव लड़ रही है। इन पर कौन विश्वास करेगा।
हमारी सरकार ने जो कहा वह किया हैं। हमने किसानो की कर्ज माफ करेंगे कहा तो माफ किया हमने किसानो को 2500 समर्थन मूल्य देने की बात कही तो दी। हमने जो नही कहा वो भी किया। हमने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडिया स्कूल खोले जिसने आज 2000 बच्चे पढ़ रहे है।
लगातार हम जनता के साथ रहे। आज अरपा हो या बिलासपुर का एयरपोर्ट शहर के विकास की बात हो रही है। अमर अग्रवाल 15 साल मंत्री रहे उन्होंने झूठ बोलने, लोगो के आंखो में धूल झोंकने के अलावा कुछ नही किया। आज विकास की बात करते है जिन्होंने 15 साल विनाश किया!!