Loading ...
बिलासपुरराजनीति

जब सेठ जी मंत्री थे तब उनका घमंड सातवे आसमान में था, आम आदमी से तो मिलना तक पसंद नही करते थे, अब प्रायोजित ढंग से स्वागत करवा रहे, हाथ जोड़ रहे और माला पहन रहे है : शैलेष पांडेय

बिलासपुर । नगर विधायक/ कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पाण्डेय ने अपने जन सम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल के ऊपर जमकर हमला बोला ।

उन्होंने कहा की जब सेठ जी मंत्री थे तब उनका घमंड सातवे आसमान में था। आम आदमी से तो मिलना पसंद तक नही करते थे। उनके पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता तक उनसे मिल नही पाते थे।

न्याय की आस में आए लोगो को सेठ जी के महल के बाहर से ही भगा दिया जाता था । सेठ के इर्द गिर्द साए की तरह घूमने वाले चंद लोग ही सेठ के लिए पूरी बिलासपुर की जनता थी । यही चन्द लोग सेठजी के रणनीतिकार थे और आज भी है।

परेशान जनता और जमीनी कार्यकर्ताओं का पार्टी और सेठ से आज मोह भंग हो गया है लेकिन अब चुनाव है तो इन्हीं रूठे हुए कार्यकर्ताओ और जनता को सेठ जी हर तरह से मनाने के लिए साम, दाम, दण्ड, भेद का सहारा ले रहे है ।

15 साल तक जिस जनता को घर के दरवाजे से दुत्कारा जाता रहा आज उन्ही जनता के पास सेठ जी जाकर नाटकबाजी कर रहे । अब प्रायोजित ढंग से स्वागत करवा रहे, हाथ जोड़ रहे और माला पहन रहे है । उनके लोग प्रलोभन तक का सहारा ले रहे लेकिन शहर के मतदाता अब सेठ जी और उनके चौकड़ी के जाल में नही फंसने वाली है और 17 नवंबर को उसका माकूल जवाब देगी । शहर की जनता को घमंडी , दंभी और धन बल का रौब दिखाने वाले को सबक सिखाएगी।