Loading ...
बिलासपुरराजनीति

पिछड़ा वर्ग एवम कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने मंत्री मो. अकबर व मंत्री रविंद्र चौबे के विधानसभा में किया धुआधार चुनाव प्रचार, कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जुटाया अपार जनसमर्थन, समाज की बैठके एवम सभाएं कर सर्व सेन समाज का कांग्रेस पार्टी को दिलाया समर्थन

बिलासपुर। जिले एवं प्रदेश के कांग्रेस नेता एवं सर्वसेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ,प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के विशेष अनुरोध पर आज उनके निर्वाचन क्षेत्र कबीरधाम पहुंचे और वहां उन्होंने मोहम्मद अकबर के पक्ष में दर्जनों ग्रामों में बैठक किया। एवं सभा को संबोधित किया ।

इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अकबर भाई के पक्ष में जबरदस्त माहौल बनाया, एवं सर्वसेन समाज का समर्थन अकबर भाई एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में समाज के समर्थन दिलवाया।

मंत्री रविंद्र चौबे के लिए सर्व सेन समाज से दिलाया समर्थन, साजा विधानसभा क्षेत्र में किया तूफानी चुनाव प्रचार प्रसार

वही प्रदेश के कद्दावर मंत्री रविंद्र चौबे के विधान सभा साजा विधानसभा में भी त्रिलोक श्रीवास ने चुनाव प्रचार प्रसार में भाग लेकर, कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल तैयार किया और साजा के दर्जनों ग्रामों में जाकर सेन समाज एवं अन्य समाजों के लोगों का समर्थन कांग्रेस एवं मंत्री रविंद्र चौबे के पक्ष में हासिल किया।

इस अवसर पर श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ पंडित नीलय शर्मा, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, चरण सिंह राज, गणेश वर्मा, राहुल गोरख, पार्थ ,मनहरण श्रीवास दिनेश सेन आदि उपस्थित रहे । वही कबीरधाम में सर्वसेन समाज जिला कबीरधाम के अध्यक्ष कांग्रेस नेता श्री मनहरण श्रीवास, जिला उपाध्यक्ष डॉ विजय सेन, ब्लॉक अध्यक्ष सहसपुर लोहारा डाकेश्वर श्रीवास, मनोज श्रीवास गणेश श्रीवास दानिश श्रीवास राम जी, दौलाल श्रीवास खेमलाल श्रीवास दुलारी श्रीवास किशन श्रीवास दिनेश सेन राम सेन संतोष सेन कामता श्रीवास रमता श्रीवास रमेश श्रीवास चंद्रेश श्रीवास सुशील सेन जीवन सेन कांग्रेस नेता पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, निलय शर्मा चरण सिंह राज, पोर्ट सहित अन्य कांग्रेसी एवं सर्वसेन समाज के सैकड़ो जन उपस्थित थे।