
बिलासपुर। कांग्रेस प्रत्याशी एवम नगर विधायक शैलेश पांडे के पक्ष में उप मुख्यमंत्री टी एस सिहदेव ने चुनाव प्रचार करते हुए उन्हें वोट देकर जिताने की जनता से अपील की।
शुक्रवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी एस सिहदेव ने शहर के गांधी चौक में आयोजित नुक्कड़ सभा में बिलासपुर के कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे को जीता कर विधानसभा भेजने की अपील बिलासपुर विधानसभा की जनता से की।

इस दौरान उन्होंने कहा की हमारी सरकार ने महिलाओ, युवाओं, किसानो सभी के लिए योजना बनाई, जिसका लाभ हमने अपने 05 सालो में सभी को दिया। हमने प्रदेश में आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले । जहा आज हजारों गरीब परिवारों के बच्चे पढ़ रहे है। हमने 45 लाख गरीब परिवारों को निशुल्क बिजली दी। अब हम 475 रुपए में गैस सिलेंडर एवम केजी से लेकर उच्च शिक्षा निशुल्क भी देंगे।

उन्होंने कहा कि इस बार भी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनेगी ।