Loading ...
मस्तूरीराजनीति

बीजेपी प्रत्याशी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी का धुआधार चुनाव प्रचार जारी, विकास के नाम पर वोट करने की जनता से कर रहे है अपील

मस्तूरी। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 17 नवंबर को मतदान होने हैं। इसके 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाना है। यही कारण है कि सभी प्रत्याशी इन दोनों एड़ी चोटी का जोर लगाते दिख रहे हैं। मस्तूरी विधानसभा में भी चुनाव प्रचार ने पूरी रफ्तार पकड़ ली है। भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी अलग-अलग मंडलों में पहुंचकर विकास के नाम पर वोट मांग रहे हैं।

डॉ. बांधी लगातार कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यही कारण है कि उसके घोषणा पत्र में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी ने किसान हितैषी घोषणा पत्र जारी किया है तो वहीं महिलाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। ग्रामीण इलाकों में महतारी वंदन योजना खूब चर्चाओ में है, जिसके तहत विवाहित महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹12,000 की राशि मोदी की गारंटी के साथ भाजपा सरकार देगी। मस्तूरी विधानसभा में 86 हजार से अधिक महिला मतदाता है, जिन्होंने महतारी वंदन योजना और महिलाओं को ₹500 में गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं के लिए भाजपा को वोट देने का फैसला कर लिया है।