Loading ...
बिलासपुरराजनीति

इस बार बदलाव की पारी है आम आदमी की बारी है : डॉ.उज्ज्वला कराडे •आम आदमी पार्टी ने निकाली खुली जीप ,बाइक, आटो के साथ भव्य रैली, आम जनता से मांगी शहर विकास के लिए वोट

बिलासपुर। विधानसभा चुनाव का चुनावी प्रचार अब लगभग अपने अंतिम चरण में है। 17 तारीख को मतदान होना तय है उसके 48 घंटे पूर्व प्रत्याधियो का चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके पूर्व लगभग सभी प्रत्याशी अपने मतदाताओं को रिझाने अपना पूरा दमखम लगा रहे है।

आज आम आदमी पार्टी ने भी अपने चुनाव प्रचार के अंतिम पड़ाव में शानदार खुली जीप में सैकड़ो, बाइक, ऑटो के साथ एक भव्य रैली तोरवा चौक से नेहरू चौक तक निकाली । जो रैली गांधी चौक कोतवाली ,गोल बाजार सिम्स,देवकीनंदन चौक होते हुए नेहरू चौक में जाकर समाप्त हुई।

इस दौरान आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. उज्ज्वला कराडे ने कहा की इस बार बदलाव की बारी है । आम आदमी को विकास चाहिए । आज दोनो बड़े राजनीतिक पार्टियों ने मिलकर सिर्फ आम जनता को बारी बारी से ठगा है और सत्ते में राज किया है। आम आदमी को सुविधाएं चाहिए जो इन दोनो पार्टियों ने कभी नही दिया। पीने का पानी, सुंदर सड़के, अच्छी शिक्षा, अच्छी कानून व्यवस्था। आज जनता इन दोनो पार्टियों से तरस्त आ चुकी है।

उन्होंने कहा इस बार बदलाव की पारी है आम आदमी की बारी है, जैसे घर की सफाई लक्ष्मी जी के आगमन के लिए करते है उसी प्रकार शहर के विकास के लिए इस बार झाड़ू चलाना आवश्यक है। इस बार चलेगी झाड़ू दमदार चलेगी झाड़ू का दिया नारा।