Loading ...
बिलासपुरराजनीति

पार्टी विरोधी काम करने का कांग्रेस संयुक्त महामंत्री अशोक अग्रवाल पर लगा आरोप, पीसीसी ने जारी किया कारण बताओ नोटिस , 24 घंटे के अंदर मांगा गया जवाब

बिलासपुर । तखतपुर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रश्मि सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से पार्टी विरोधी कार्य करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सयुक्त महामंत्री अशोक अग्रवाल की शिकायत की है।

शिकायत के बाद संगठन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू द्वारा अशोक अग्रवाल को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है।बता दे। कि तखतपुर से सीट से भाजपा से धर्मजीत सिंह चुनाव लड़ रहे और उनका चुनाव संचालन, उनके पक्ष में काम करने का आरोप अशोक अग्रवाल पर लगा है।

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रश्मि सिंह ने बैज को की गई शिकायत में कहा है कि संयुक्त महामंत्री अशोक अग्रवाल ने लगातार पांच वर्ष कांग्रेस में रहकर जोगी कांग्रेस में रहते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ठाकुर के साथ दौरा किया। वे बिलासपुर के प्रत्याशी के विरुद्ध भी काम कर रहे हैं। अग्रवाल द्वारा खुलेआम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को धन और अन्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

पार्टी से जारी नोटिस में कहा गया है की तखतपुर के चुनाव में आप पार्टी विरोधी गतिविधि में संलिप्त हैं, ऐसा संज्ञान में आया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इसे गंभीरता से लिया है। आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस का लिखित जवाब, स्पष्टीकरण 24 घंटे के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रेषित करें।