
बिलासपुर । छठ महापर्व को लेकर पुलिस प्रशासन और छठ पूजा समिति के पदाधिकारियों की शनिवार को तोरवा, छठघाट कार्यालय में बैठक संपन्न हुई।देश के सबसे बड़े छठ घाट में हर वर्ष भारी संख्या में लोग पूजा करने आते हैं। उगते एवम डूबते सूर्य को अर्घ देकर छठ की पूजा बड़े ही श्रद्धा के साथ श्रद्धालु जन करते है।

यूपी बिहार सहित पूरे देश में इस पर्व को बहुत उत्साह एवम धूमधाम से मनाया जाता है। छठ पूजा को लेकर छठ समिति के पदाधिकारी घाट की साफ -सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर समिति और पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को संपन्न हुई।
इस बैठक में एडीशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी पूजा कुमार, यातयात डीएसपी के अलावा सरकंडा, तोरवा थाने के टीआई सहित नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।छठ पूजा समिति की ओर से एचपीएच चौहान, एसपी सिंह, डॉ. ब्रजेश सिंह, व्ही, एन झा, आरपी सिंह, कमलेश चौधरी, एस के सिंह, लवकुमार ओझा, प्रवीण झा, बिनोद सिंह, धर्मेन्द्र कुमार दस, अभय नारायण राय, जे एन सिंह, राकेश दीक्षित, गोपाल सिंह, बी आर मिश्रा, संजय सिंह रजपूत, सुधीर झा, अशोक झा, विजय ओझा, डॉ. कुमुदरं जन सिंह, दिलीप चौधी, सीएम सिंह, धनंजय झा, बी एन ओझा, बीबी तिवारी, अर्जुन सिंह, मुन्ना सिंह, हरिओम दुबे,पंकज सिंह, मुकेश झा, प्रशांत सिंह, राघव झा आदि उपस्थित थे।