Loading ...
न्यूज़ डेस्कबड़ी खबर

खुशखबरी। उत्तराखंड के टनल में 17 दिनो से फसे सभी 41 मजदूरों को सकुशल बाहर निकाला गया, पूरे देश में खुशी की लहर, प्रधानमंत्री ने कहा- रेस्क्यू आपरेशन भावुक कर देने वाली

न्यूज ब्रेकिंग।उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों का आखिरकार बाहर निकल लिया गया है।

पिछले 17 दिनो से टनल में फसे 41 मजदूरों को सकुशल मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया गया है। जिसकी सभी लोगो ने भारत माता की जय और पटाखों के साथ सुरंग से निकले मजदूरों का स्वागत किया।

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के बाद तत्काल सभी मजदूरी को अस्पताल ले जाया गया है। जिसके लिए प्रशासन ने पहले से ही 40 से ज्यादा एम्बुलेंस तैयार कर रखी थी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी खुद मौके पर मौजूद है।प्रधानमंत्री मोदी ने भी मुख्यमंत्री को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि फंसे हुए श्रमिकों के परिवारों को कोई समस्या न हो।

बता दें कि सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था और 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए थे। इसके बाद से ही उन्हें टनल में से निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

रेस्क्यू के बाद मजदूरों को चिन्यालीसौड़ अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर फंसे सभी 41 कर्मचारी ठीक और सुरक्षित हैं।