
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए बेहद ही आश्चर्यजनक एवम दुखद रहा। कांग्रेस सरकार के कई दिग्गज मंत्री चुनाव हार गए है। स्वच्छ छवि के माने जाने वाले प्रदेश के कद्दावर नेता एवम प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टी एस सिहदेव भी चुनाव हार गए है।चुनाव परिणाम पूरी तरह भाजपा के पक्ष में रहा । बीजेपी को 54 सीटो के साथ स्पष्ट बहुमत मिली है और वह अब प्रदेश में अपनी सरकार बनाने जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चुनाव परिणामों के बाद अब प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्यपाल से मिल कर अपना इस्तीफा सौपने वाले है। जिसके लिए मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से रात 09 बजे का समय मांगा है।
फिलहाल मतगणना ज़ारी है, जैसे ही मतगणना पूरी होगी सीएम भूपेश बघेल अपना इस्तीफ़ा देंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम बघेल आज ही देर रात तक राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को अपना इस्तीफा देंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में थी।