Loading ...
न्यूज़ डेस्क

छत्तीसगढ़ में एक्जिट पोल के आंकड़े हुए फेल

न्यूज डेस्क। एक बार फिर एक्जिट पोल के आकड़े गलत साबित हुए।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अकडो के संबंध में लगभग सभी एक्सिट पोल ने कांग्रेस सरकार की पुनः वापसी दिखाया था । लेकिन जो आंकड़े मतगणना के बाद सामने आए है वह बिलकुल चौका देने वाले रहे। यह अकड़े एडिट पोल के आकड़े के ठीक विपरीत आए है।

जो परिणाम सामने आए है उसमे प्रदेश में बीजेपी को पूर्ण बहुत मिला है। और बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। लेकिन यह अकड़ा किसी भी एक्सीट पोल ने नही दिखा कि बीजेपी को कांग्रेस से ज्यादा सीट मिलेंगी।

मतगणना के एक दिन पूर्व एक्जिट पोल की अलग अलग एजेंसियों ने जो अकड़े जारी किए थे उन सभी में लगभग एक समान ही अकड़े थे। जिसके अनुसार प्रदेश में कांग्रेस को 40 से 55 सीट तथा बीजेपी को 30 से 45 सीट मिलने का अनुमान दिखाया गया था लेकिन जो परिणाम आए है वह इसके ठीक विपरीत नजर आए ।