Loading ...
बड़ी खबररायपुर

बड़ी खबर। विष्णुदेव साय होंगे प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में सर्व सम्मति से लगी मुहर।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस अब खत्म हो चुका है। राजधानी मे पर्यवेक्षकों के साथ बीजेपी विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुन लिया गया है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश के आदिवासी समाज में खुशीयो की लहर दौड़ गई है। विष्णुदेव साय बहुत सहज, सरल, विनम्र व्यक्तित्व वाले हैं और उनका कभी कोई विरोध या विवादो से नाता नहीं रहा। यही कारण है कि जब उनका नाम सामने आया तो सभी विधायकी ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति जता दी।

विष्णु देव साय को मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी प्रदेश के बहुसंख्यक आदिवासी समाज को साधने की कोशिश की है। बता दें कि, विष्णुदेव साय साल 1980 में बीजेपी में शामिल हुए थे। वह आरएसएस से भी जुड़े रहे। विष्णुदेव साय 02 बार विधायक और 04 बार सांसद रह चुके हैं। वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे। इसके अलावा वह 03 बार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इस बार विष्णुदेव साय कुरकुरी विधानसभा से चुनाव जीते हैं।