
रायपुर। प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद पर जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह की नियुक्ति की गई है।
बिलासपुर लोकसभा के सांसद एवम बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव लोरमी से विधायक चुने जाने के बाद उसे प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। जिसके बाद से ही प्रदेश अध्यक्ष की नई नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे थे जिले लेकर कई अलग अलग नामो की चर्चाएं भी चल रही थी।
लेकिन राष्ट्रीय नेतृत्व ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद पर किरण देव सिंह पर भारोसा जताते हुए उनकी नियुक्ति कर दी है। किरण देव सिंह पूर्व में महापौर रह चुके है और वर्तमान में वे पहली बार जगदलपुर से विधायक चुने गए हैं। बता दें कि उनकी नियुक्ति भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा की गई है।