Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

•सिम्स हॉस्पिटल के डीन डॉ. के.के. सहारे ने मेल मेडिकल वार्ड-1, टी.बी. वार्ड तथा ए.एन.सी. वार्ड का किया आकस्मिक निरीक्षण, •मरीजों को मिलने वाली दवाई एवम भोजन की जानकारी ली, •नववर्ष को लेकर 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी हेतु बनाई गई सेल

बिलासपुर। सिम्स हॉस्पिटल के डीन डॉ. के.के. सहारे द्वारा आज शाम 06:00 बजे सिम्स चिकित्सालय के मेल मेडिकल वार्ड-1, टी.बी. वार्ड तथा ए.एन.सी. वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत करते हुए समय पर दवाई व भोजन के मिलने के संबंध में चर्चा की, मरीजों द्वारा समय पर दवाई एवं भोजन मिलने की जानकारी दी गई।

डीन ने ड्यूटीरत चिकित्सकों एवं नर्सों को निर्देशित किया कि मरीजों को समय पर दवाई एवं भोजन प्रदान किया जाये।

नववर्ष को दृष्टिगत रखते हुए डॉ. विवेक शर्मा, उप चिकित्सा अधीक्षक, सिम्स के निर्देशन में दिनांक 31.12.2023 तथा 01.01.2024 को विशेष निगरानी एवं ईलाज हेतु सिम्स चिकित्सालय, बिलासपुर के निम्नलिखित विभागों के चिकित्सकों की उक्त तिथि में 24 घंटे ऑन कॉल ड्यूटी हेतु सेल बनाई गई है :-

अस्थि रोग विशेषज्ञ: संजय पिल्ले

सर्जरी : डॉ.राजेन्द्र कुमार सिंह,

डॉ. कोमल प्रसाद देवांगन

मेडिसीन: डॉ.विवेकानंद मिश्रा,

डॉ. अमित ठाकुर

प्रसूति एवं स्त्रीरोग : डॉ. दीपिका सिंह,

डॉ. रचना जैन

शिशुरोग : डॉ. सलीम खलखो