Loading ...
न्यूज़ डेस्क

ट्रक चालकों की हड़ताल से पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइनें,सब्जियों के दाम भी अचानक आसमान छूने लगे

न्यूज डेस्क। केंद्र सरकार के नए कानून के खिलाफ पूरे देश भर के ट्रक चालक तीन दिवसीय हड़ताल पर जाने से पेट्रोल पंप पर लंबी लंबी लाइने लगने लगी है, वही सब्जियों के दाम अचानक आसमान छूने लगी है।

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल की वजह से पेट्रोल पंपों एवम सब्जी मंडियों में जो स्टॉक में है उतने से ही लोगो को काम चलान होगा। हड़ताल की वजह से अभी तीन दिनों तक कोई नया स्टॉक नही आ पायेगा।

इसकी जानकारी आम लोगो को मिलने पर लोग पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने बड़ी संख्या में पहुंचने लगे जिससे देर रात तक पेट्रोल पंपों में लंबी लबी लाइन लगी रही । वही सब्जी बजारो में भी अचानक सब्जियों की मांग बड़ने से सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे है।

दर असल नए कानून के तहत अब ट्रक या डंफर चालक किसी को कुचलता है तो जमानत का प्रावधान नही है। इस अपराध के तहत अब 10 साल की सजा व 7 लाख रुपये जुर्माना का प्रावधान किया गया है। इसके पूर्व इस तरह के मामलो में आरोपी ड्राइवर को जमानत मिल जाती थी हालांकि इस कानून के तहत भी दो साल की सजा का प्रावधान किया गया था। इसी नए कानून के खिलाफ देश भर के ट्रांसपोर्टर तीन दिवसीय हड़ताल पर है।