बड़ी खबर। केंद्रीय गृह सचिव के साथ चर्चा के बाद अब ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल खत्म हुई

न्यूज डेस्क। केंद्रीय गृह सचिव के साथ चर्चा के बाद अब ट्रांसपोर्टरों ने अपना हड़ताल खत्म कर दिया है।
हिट एन रन के मामले में नए कानून के विरोध में देश भर के ट्रांसपोर्टर पिछले 2 दिनो से हड़ताल पर चले गए थे । जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था लेकिन केंद्र सरकार ने संवेदनशीलता के साथ इस मामले में ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर सुलझा लिया है। जिसके बाद ट्रांसपोर्टरो ने अपना आंदोलन वापस ले लिए है।
अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस की बैठक पर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने कहा, “हमने आज अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस के प्रतिनिधियों से चर्चा की। नए कानून की धारा के तहत अभी कार्रवाई नहीं होगी। अजय भल्ला ने कहा, सरकार ये बताना चाहती है कि नए कानून और जुर्माने के प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं
उन्होंने कहा, भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(2) लागू करने से पहले अखिल भारतीय परिवहन कांग्रेस से विचार विमर्श किया जाएगा। ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टर की चिंंताओं को सुनने के बाद ही अंति निर्णय लिया जाएगा। बैठक के बाद ट्रांसपोर्टर क्या बोले? अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस (AIMTC) के अध्यक्ष अमृत लाल मदन ने गृह सचिव के साथ बैठक के बाद गतिरोध खत्म करने की अपील की
उन्होंने ड्राइवरों से कहा, आप सिर्फ हमारे ड्राइवर नहीं, सैनिक हैं। हम नहीं चाहते कि आप किसी भी असुविधा का सामना करें। खुद गृह मंत्री शाह से मिला आश्वासन उन्होंने कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया है कि सरकार, कानून के तहत 10 साल की सजा और जुर्माने के प्रावधान पर रोक लगाएगी। अमृत लाल मदन के मुताबिक अखिल भारतीय मोटर परिवहन कांग्रेस की अगली बैठक तक कोई कानून लागू नहीं किया जाएगा