
बिलासपुर । अशासकीय विद्यालय संचालक सेवा संगठन के द्वारा बिलासपुर के सकरी में पहली बार प्राइवेट स्कूल चैंपियन लीग का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी टी आर वर्मा एवम विशिष्ठ अतिथि सूर्य प्रकाश कश्यप ,गिरिराज गढ़ेवाल, जितेंद्र सिंह के रूप में प्रमुख रूप में उपस्थित रहे।
जिन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की खेल हमारे सर्वांगी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। इससे हमारा शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इस आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन प्रति वर्ष होने चाहिए। अपनी तरफ से हर संभव मद्दत करने का आश्वासन भी आयोजको को दिया।

इस आयोजन में क्रिकेट,कबड्डी, वॉलीबॉल,खो खो,दौड़ आदि विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया था। जिसमें बिलासपुर क्षेत्र के 32 टीमों ने भाग लिया। सभी विद्यालयों के प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले खिलाड़ियों को मेमिन्टम देकर मुख्य अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में अशासकीय विद्यालय संचालक सेवा संगठन के संभागीय अध्यक्ष मोहन लाल गुप्ता,उपाध्यक्ष कीर्ति पटेल, कोषाध्यक्ष बाल कृष्ण दुबे, संचालक आशीष कुमार धीवर, सचिव एम एल जायसवाल एवम द्रोणा बचपन स्कूल की डॉ एकता शुक्ला, डॉ.ज्योति जायसवाल, सचिन यादव, सोमदत्त पटेल, अकील खान, एस ए काजी, मोनिन खान, इदरीश खान, दीपक शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।