
बिलासपुर। शोभा टाह फाउन्डेशन के तत्वावधान में आयोजित विशाल सिकल सेल कैम्प का आयोजन रविवार को जगन्नाथ मंगलम में किया गया।

शहर के बस स्टैंड स्थित जगन्नाथ मंगलम में सुबह दस बजे से शाम पाँच बजे तक इस कैम्प में गौर बोस मेमोरियल सिकल केयर सेन्टर, सिहारे चिल्ड्रन हॉस्पिटल एवम् डॉ. प्रदीप पात्रा, सी एस आई आर रायपुर के विशेषज्ञों और टेक्नीशियनों की सहायता से सिकल के मरीजो की पहचान कर इलाज किया गया।

फाउंडेशन के संस्थापक अनिल टाह ने बताया कि पिछले सत्रह वर्षों से शोभा टाह फाउन्डेशन के जरिए प्रति वर्ष निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हजारों मरीजो को विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क स्वास्थ परामर्श, नेत्र परीक्षणकर चश्मा वितरण, हियरिंग की मशीन, हेन्डीकेप जनों को व्हीलचेयर व अन्य उपकरण बाँटे जा चुके है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ में सिकल की समस्या बढती ही जा रही है इसके मरीजो को सही मार्गदर्शन, डायग्नोसिस और जरूरी परामर्श नहीं मिल रहा है। अब सिकल की रोकथाम के उपाय और नया इलाज आ गया है। इसके सहारे सिकल के मरीज पहले से अधिक स्वस्थ रहकर बेहतर जिन्दगी जी रहे हैं। इसे देखते हुये शोभा टाह फाउन्डेशन ने इस वर्ष सिकल कैम्प का आयोजन किया है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने शिविर का निरीक्षण कर डॉक्टर एवम मरीजों से बात की एवम इस तरह के आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य संस्थानों को भी इस तरह के आयोजन करनी चाहिए। शासन स्तर पर इस तरह के आयोजनों को कॉर्डिनेट कर करने को कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।

इस दौरान सिम्स हॉस्पिटल के संबंध में उन्होंने कहा की यह संभाग का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है पिछले 2 महीनो में पहले से बहुत कुछ सुधार हुआ है। आगे इसके बेहतर सुधार के लिए और भी काम कर रहे है।
इस कैम्प में सिकल की जाँच निशुल्क की गई, पॉसीटिव आने पर हीमोग्लोबिन इलेक्ट्रो फोरेसिस वहीं पर ली गई। और जरूरी ब्लड टेस्ट करके सिकल के मरीजो की विषेशज्ञों द्वारा जाँच व परामर्श देने के उपरान्त निशुल्क दवाये दी गई। इस शिविर के मध्यम से हजारों की तादात में लोगो के सिकल सेल एवम नेत्रों की जांच कर आवश्यक दवाइयां एवम चस्मे निशुल्क प्रदान की गई।