
बिलासपुर। सिम्स हॉस्पिटल लगातार सफलता के नए आयाम गड़ रहे है। भले ही सिम्स हॉस्पिटल में विगत दिनों अव्यवस्था का आलम देगा गया था लेकिन हाई कोर्ट की फटकार के बाद सिम्स हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार देखा जा रहा है।
आज सिम्स के डॉक्टरों ने 21 वर्षीय 75 प्रतिशत सिकल सेल की मरीज का टोटल हिप रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन कर एक नया कीर्तिमान बनाया है।

आपको बता दे कि मरीज विगत 2 वर्ष से अपने दाएं कूल्हे के दर्द से परेशान थी तथा उसे चलने फिरने एवं उठने बैठने में भी दिक्कत हो रही थी । तथा उसे अपने दैनिक प्रधान में भी परेशानी हो रही थी। बहुत से डॉक्टर को दिखाने के बाद भी उसे सही लाभ नहीं मिल रहा था । बिलासपुर में प्राइवेट अस्पतालों में दिखाने के बाद उसे कुल्हा बदलने की सर्जरी जिसे टोटल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी कहा जाता है की सलाह दी, जिसका खर्चा जिसका खर्चा दो से ढाई लाख रुपए बताया गया चूंकि मरीज के पिता गरीब किसान है इसलिए यह खर्च उठाने में सक्षम नहीं थे।
मरीज को उनके परिजनों ने बताया कि यह ऑपरेशन सिम्स में भी होता है जिसकी वजह से मरीज के पिता सिम्स के अस्थि विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ राजीव सखूजा से इसकी सलाह ली ।
डॉ राजीव सखूजा ने मरीज की पूर्ण जांच कराई, जिसमें उन्होंने यह पाया कि मरीज की 75 प्रतिशत रक्त कोशिकाएं सिकल सेल से प्रभावित हैं जो कि अपने आप में एक बहुत बड़ा रिस्क है। तथा सिकल सेल की वजह से उसके कूल्हे की हड्डियां पूरी तरह खराब हो चुकी है। मरीज के पिता अपनी बेटी के नियमित तकलीफ को देखते हुए यह जोखिम उठाने को भी तैयार हो गए।
इसके बाद मरीज का पूर्ण रूप से निश्चेतना एवं मेडिकल फिटनेस परीक्षण कराया गया । जिसके बाद मरीज का टोटल हिप रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन डॉ राजीव सखूजा एवं उनकी टीम ने किया। मरीज अब पूर्णत स्वस्थ है दर्द रहित है एवं बिना सहारे के चल पा रही है । यह ऑपरेशन पूर्ण रूप से आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क हुआ।
उनके पिता ने संपूर्ण अस्थि रोग विभाग , निश्चेतना विभाग, एवं मेडिसिन विभाग को बधाई दी ।
इस ऑपरेशन में डॉ ए आर बेन, डॉक्टर तरुण सिंह ठाकुर डॉ सागर केशरवानी एवं डॉ दीपक शामिल थे। तथा निश्चेतना विभाग से डॉक्टर राकेश निगम डॉक्टर भावना रायजादा डॉक्टर मिल्टन देव वर्मा एवं उनकी टीम का सहयोग रहा। तथा नर्सिंग टीम में सिस्टर सरिता बहादुर, सिस्टर योगेश्वरी, सिस्टर दीप्ति, सिस्टर मीना, सिस्टर रितु तथा छन्नू , गिरीश, संतोष एवं देव का योगदान रहा।
इस सफल ऑपरेशन के लिए सिम्स के अधिष्ठाता डॉक्टर के के सहारे ने डॉक्टरों एवम उनकी टीम की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।