पीवीआर/ आईनॉक्स ने 22 जनवरी को अपने थिएटर्स की स्क्रीन पर राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाने का किया ऐलान

न्यूज डेस्क। मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा भव्य राम मंदिर में 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में होने जा रहा है. जिसे लेकर पूरे भारत वर्ष के साथ देश विदेश के लोगो में बडा उत्साह देखा जा रहा है। लोगो के इस उत्साह को देखते हुए इस प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण मल्टी प्लैक्स दिखाने का फैसला लिया है।
दरअसल, 22 जनवरी को राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होना है. जिसमे देश विदेश के नाम चीन हस्तियों को आमंत्रण भेजा गया है जिसकी वजह से 22 जनवरी को भगवान के दर्शन करने की अनुमति आम लोगो को नही दी गई है. हालांकि, इंटरनेट के जरिए रामभक्त 22 जनवरी को भी पल-पल की अपडेट्स पा सकते हैं. इस बीच राम भक्तों के लिए खुशखबरी है. राम मंदिर के भव्य दर्शन आप सीधे मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) से कर सकते हैं. पीवीआर में इस दिन का लाइव प्रसारण जनता को दिखाया जाएगा.
मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मल्टीप्लेक्स चलाने वाली कंपनी पीवीआर/ आईनॉक्स ने 22 जनवरी को अपने थिएटर्स की स्क्रीन पर राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह लाइव दिखाने का ऐलान किया है. पीवीआर पूरे देश के 70 से ज्यादा शहरों और 160 से भी ज्यादा सिनेमाघरों में राम मंदिर के उत्सव का लाइव प्रसारण करने जा रहा है. समारोह की लाइव स्क्रीनिंग सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगी. आप इस प्रसारण को देखने के लिए टिकट पीवीआर आईनॉक्स ऐप या उसकी वेबसाइट से कर सकते हैं.