Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

सिम्स मेडिकल कॉलेज में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर मनाया गया बसंत पंचमी

बिलासपुर। हर साल के तरह इस साल भी सिम्स मेडिकल कॉलेज में बड़े हर्ष उल्लास के साथ विद्या की देवी मां सरस्वती की उपासना ,अर्चना एवम प्रसाद वितरण कर बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया।आज के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की हर घर, मंदिर एवम शिक्षा संस्थानो में विशेष पूजा की जाती है, ताकि उन्हें मां सरस्वती से विद्या का वरदान मिल सके और उन्हे मन से उच्च आत्म बल के साथ पढ़ाई करने का वरदान प्राप्त हो। छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान ज्ञान संस्थान (सिम्स ) में भी बसंत पंचमी का पर्व पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाया गया ।इस दौरान मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. के के सहारे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत नायक, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ .विवेक शर्मा, डॉ बेन, डॉ संजय बंजारे, डॉ.सारिका प्रधान, प्रशासनिक अधिकारी ईं सुंदेशन, सुरक्षा अधिकारी कमलेश दीवान, दिनेश निर्मलकर, त्रिलोकी साहू, जितेंद्र दुबे , श्रीमती सरोज यादव, रंजू रजक, संकर्षण गुप्ता, विजय सागर व छात्र-छात्राएं, कर्मचारी, अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।