
बिलासपुर। सिम्स मेडिकल कॉलेज के दन्त चिकित्सा विभाग में डॉक्टरों ने मुँह के कैंसर जैसी घातक बीमारी को ठीक करने में सफलता पाई जिसमे ४० साल की युवती के मुँह का कैंसर का जटिल सर्जरी करके ठीक कर दिया है।
सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग में मंजू कुमारी (बदला हुआ नाम ) ४० वर्षीया युवती निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर के मुँह में छाले एवम सूजन की तकलीफ लेकर पहुंची उसे बचपन से तम्बाखू आदत थी उसके मुँह की जाँच करने पर मुँह का कैंसर पाया गया यह कैंसर अपनी एडवांस् स्टेज फोर ADVANCED STAGE [V] में पहुंच चूका था. इसमें यह कैंसर जबड़े की हड्डी तक पहुंच जाता है इसके बाद मरीज को ऑपरेशन से पहले की तैयारी एवम ऑपरेशन के बाद की जानकारी दे दी गयी। अंततः मरीज के सहमति से सर्जरी किया गया यह काफी जटिल ६-७ घंटे का ऑपरेशन होता है
इसे ३ चरण में किया गया पहले चरण में संक्रमित जबड़े के हिस्से को वाइड मार्जिन लेकर बाहर निकाला गया जिसे जिसे HEMIMANDIBULECTOMY कहा जाता है फिर दूसरे चरण में गर्दन में फैले कैंसर के भाग को काटकर बहार निकाला गया जिसे NECK DISSECTION कहा जाता है और तीसरे चरण में छाती के मांस को निकालकर कैंसर के हिस्से को निकलने के बाद बची हुई जगह को भरा गया जिसे RECONSTRUCTION WITH PECTORALIS MAJOR MUSCLE कहते है।

यह पूरा ऑपरेशन विभागाध्यक्ष डॉ संदीप प्रकाश के मार्ग दर्शन एवम उनकी टीम में शामिल चिकित्सक डॉ जघेल सिंह ठाकुर, डॉ भूपेंद्र कश्यप, डॉ हेमलता राजमणि, डॉ प्रकाश खरे, डॉ सोनल पटेल, सिस्टर ग्रेसी, उमेश साहू एवम ओमकार नाथ यादव के सहयोग से सफलता पूर्वक सम्पादित हुआ तथा निश्चेतना विभागाध्यक्ष डॉ राकेश निगम एवम उनकी समस्त टीम में शामिल चिकित्सक, ओ टी सिस्टर्स एवम वार्ड बॉयज को जाता है।