Loading ...
बिलासपुरराजनीति

भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा नारी शक्ति वंदन मैराथन का हुआ आयोजन

बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा आज नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनो एवम अलग अलग क्षेत्रों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग ली।

यह मैराथन दोपहर 03 बजे सीएमडी कॉलेज चौक से शुरू होकर करबला भाजपा कार्यालय में जाकर समाप्त हुई। दौड़ में भाजपा महिला मोर्चा की नेत्रियों ,कार्यकर्ताओ के साथ साथ बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राओं ने भाग लिया।

इस दौरान कार्यक्रम में सुधा गुप्ता, नीरजा सिन्हा, चांदना गोस्वामी, पूनम शुक्ला, विभा सरोज साहू, मीना, जूही वर्मा, कविता वर्मा, मंजूला सिंह,गायत्री साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

भाजपा महिला मोर्चा ने मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।