
बिलासपुर। स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रहा हुई,आज खेल के तीसरे दिन तीन मैच खेले गए।
पहला मैच बीसीसी इलेवन बहतराई और शौर्या फाइटर के बीच खेला गया बीसीसी इलेवन ने टॉस जीतकर बहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी शौर्यां इलेवन की टीम न 72 रनों पर आल आउट हो गई। शौर्या इलेवन की ओर से सलामी बल्लेबाज मोंटू ने सर्वाधिक 40 रन बनाए।बीसीसी इलेवन की ओर से गेंदबाज दीपक ने सर्वाधिक 4 विकेट अर्जित किए। 73 रनों का पीछा करने उतरी बीसीसी इलेवन की टीम 9वें ओवर में मात्र 52 रन बनाकर सिमट गई।और शौर्या फाइटर ने यह मैच जीत लिया।बीसीसी इलेवन बहतराई की ओर से बल्लेबाज सुनील ने सर्वाधिक 12 रन बनाए। शौर्या इलेवन के गेंदबाज नीरज ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए।सीएसईबी इलेवन के खिलाड़ी नीरज को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पहले मैच में डॉक्टर के.के.सहारे(डीन सिम्स),डॉक्टर विवेक शर्मा,डॉक्टर नीरज शिंदे एवं डाक्टर के.के.साव मुख्य अतिथि रहे।अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया गया।

दूसरा मैच आसमां इलेवन और बालाजी इलेवन भिलाई के बीच खेला गया।आसमां इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 95 रन बनाए। आसमा इलेवन की ओर से बल्लेबाज शानू ने सर्वाधिक 36 रन बनाए। बालाजी इलेवन भिलाई के गेंदबाज तुषार और चिंटू ने 2-2 विकेट अर्जित किए।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बालाजी इलेवन की टीम ने 10 ओवरों में 84 रन बनाकर आल आउट हो गई।और आसमां इलेवन यह मैच 11 रनों से जीत लिया।बालाजी इलेवन भिलाई के बल्लेबाज वेदांत ने सर्वाधिक 35 रन बनाए । आसमां इलेवन की ओर से गेंदबाज ओमप्रकाश ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अर्जित किए उन्हे मैन ऑफ द मैच चुना गया दूसरे मैच में मुख्य अतिथि अतिरिक्त औषधि नियंत्रक रविंद्र गेंदले, ड्रग इंस्पेटर अश्वनी धुरी,और डॉक्टर चहल रहे।उनके द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया गया।

तीसरा मैच आसमा इलेवन एवं शौर्या फाइटर के मध्य खेला गया। आसमां इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आसमां इलेवन की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 60 रन बनाकर आल आउट हो गई। आसमां इलेवन की ओर बल्लेबाज ओमप्रकाश ने सर्वाधिक 13 रन बनाएं। शौर्या फाइटर की ओर से गेंदबाज साजू ने 3 विकेट हासिल किए।61रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शौर्या फाइटर की टीम 10 ओवरों में 55 रनों पर सिमट गई।और आसमां इलेवन ने यह मैच 5 रनों से जीत लिया। आसमां इलवेन के गेंदबाज ओमप्रकाश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अर्जित किए।उन्हे उनके आल राउंडर प्रदर्शन के लिए मन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरे मैच में मुख्य अतिथि जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा, सच्चु तीर्थानी,पवन छाबड़ा,विजय ठाकुर,शिखर छाबड़ा रहे। उनके द्वारा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया गया।
आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।