Loading ...
न्यूज़ डेस्कबड़ी खबर

बड़ी ब्रेकिंग। लोकसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान,7 चरणों में 19, 26 अप्रैल, 07,13, 20,25 मई 01 जून को होगा चुनाव • 04 जून को होगी मतगणना • “दुश्मनी जमकर करो पर यह गुंजाइश रहे, जब कभी दोस्त बने तो शर्मिंदा न हो” : मुख्य चुनाव आयुक्त

दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 की तिथियों की आज मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा घोषणा कर दी गई है।

विज्ञान भवन, दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार व एस एस सिंधु ने मीडिया के सामने चुनाव की तिथियों की घोषणा की।

जिसके अनुसार लोकसभा चुनाव पूरे देश में 7 चरणों में संपन्न होगा। जिसके अनुसार 18 अप्रैल, 26 अप्रेल, 07 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई 01 जून को संपन्न होगा। इन सभी वोटिंग की गिनती 04 जून को की जायेगी।

चुनावो की तारीखों की घोषणा के साथ ही आज से पूरे देश में आचार साहिता लागू हो गया है।

इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 96.88 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर इस चुनाव में वोट डालेंगे। जिसमे पुरुष 49.7. एवम महिलाए 47.1 शामिल है। जिसमे 1.82 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। जिसमे 85 लाख महिलाएं मतदाता शामिल है।

चुनाव आयोग द्वारा बताया गया कि 85 साल से ऊपर के बुजुर्गो के लिए घर से वोट करने की सुविधा उपलब्ध होगी । वही 40% से ऊपर के विकलांगो को भी घर से वोट करने की सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा।

उन्होंने कहा शराब,पैसा एवम मुफ्त की चीजे बाटने वालो पर चुनाव आयोग की सख्त नजर रहेगी। चुनाव शांति पूर्वक करने के लिए सभी अपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रहेगी। वही फर्जी खबरों पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जायेगी। आईटी एक्ट में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति होगी ।

चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों को एडवाजरी जारी की कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रत्याशी अपनी सीमाएं न लांघे,निजी टिप्पणी न करे मुद्दो पर आधारित चुनाव प्रचार हो । बच्चो को चुनाव प्रचार में इस्तेमाल न करे। उन्होंने बताया की इन सभी पर नजर बनाए रखने के लिए 2100 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति होंगी। जो आयोग को सीधे रिपोर्ट करेंगे।

उन्होंने एक सेर सुनाते हुए सभी राजनीतिक पार्टियों को सलाह दी की…

दुश्मनी जमकर करो पर यह गुंजाइश रहे,

जब कभी दोस्त बने तो शर्मिंदा न हो।

उन्होंने बताया कि इस चुनाव के साथ साथ 4 राज्य के विधानसभा चुनाव भी कराए जायेंगे। जिसमे सिक्किम,उड़ीसा,अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश आदि है।