
रायपुर। लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ ईओडब्लू और एसीबी ने की बड़ी कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज किया है।
आपको बता दे कि महादेव बैटिंग ऐप के मालिकों से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने के मामले में प्रिवेंशन ऑफ करप्शन ऐक्ट के तहत यह एफआइआर दर्ज किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर महादेव बेटिंग एप के मालिक रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर से 508 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी लेने का आरोप लगाते हुए ईओडब्लू और एसीबी ने यह एफआइआर ईडी द्वारा कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट के आधार पर किया गया है।
ईडी ने अपनी चार्जशीट में दावा किया है कि भूपेश बघेल और उनके सरकार के कई मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों को महादेव बेटिंग एप ने करोड़ों रुपये प्रोटेक्शन मनी दिया गया है।
ईडी ने चंद्राकर और उप्पल के एक आदमी असीम दास को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद 3 नवंबर को रायपुर के एक होटल की पार्किंग से गिरफ्तार किया था। इस दौरान दास की गाड़ी और घर से पौने तीन करोड़ रुपये बरामद किए थे।
असीम ने बयान में कहा कि वो ये पैसे कीसी भूपेश बघेल को देने आया था। इसी दौरान दास ने यह खुलासा किया था कि वो अब तक 508 करोड़ रुपये भूपेश बघेल
को पहुंच चुका है। इसी आधार पर भूपेश बघेल के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।
