Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

“वर्ल्ड ग्लूकोमा डे” पर सिम्स हॉस्पिटल में पोस्टर एवम रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजित

बिलासपुर । “वर्ल्ड ग्लूकोमा डे” के अवसर पर आंखो में होने वाले ग्लूकोमा बीमारी से बचाव एवम सावधानी को लेकर मंगलवार को सिम्स हॉस्पिटल में जनजागरण अभियान के तहत पोस्टर एवम रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस जन जागरूकता विशेष कार्यक्रम के तहत सिम्स हॉस्पिटल के नेत्र विभाग एवम एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा पोस्टर एवम रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। और इस पोस्टर एवम रंगोली प्रतियोगिता के मध्यम से आम जनता को इस बीमारी से बचने जागरूक किया गया।

नेत्र विभाग के चिकित्सको ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्लूकोमा बीमारी आंखों में होने वाला साइलेंट प्वाइजन है। जो आंखों की रोशनी को ही छीन लेता है। ग्लूकोमा 40 से अधिक वर्ष के लोगों को होती है, वही ब्लड प्रेशर और शुगर रोगियों में ग्लूकोमा बीमारी 40 से 50% ज्यादा होती है। चिकित्सकों ने बताया कि एथलेटिक्स और दौड़ भाग से जुड़े लोग अक्सर छोटी सी गलती करके ग्लूकोमा बीमारी को बढ़ावा देते हैं।


एथलेटिक्स और दौड़ भाग से जुड़े लोग किसी भी खेलकूद जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बगैर इंतजार किये तत्काल प्यास लगने पर पानी का सेवन कर लेते है, उससे आंखों में बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ता है, और लोगों की एक छोटी सी गलती के चलते उन्हें आंख सम्बन्धी बीमारी ग्लूकोमा अपने चपेट में ले लेता है।

इस कार्यक्रम में डिप्टी एमएस डॉक्टर विवेक शर्मा, डॉक्टर सुचिता, डॉक्टर प्रभा,डॉक्टर विभा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।