
बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुरु में ग्रामीण जन स्वास्थ्य संगठन एवम मिशन हॉस्पिटल,बैतलपुर के सयुक्त तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर मे हजारों ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही विभिन्न बीमारियों की दवाएं निशुल्क वितरण की गई।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता एवम हरि श्री मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर भरत सिंह एवम आर.के चौहान ने कहा की हमारा मुख्य उद्देश आम जनता की सेवा करना है। कई मजदूर, किसान पैसे के अभाव में अपना इलाज ठीक से नही करा पाते उन्हे इस शिविर के मध्यम से स्वास्थ्य लाभ दिलाना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है।

डॉक्टर टी.एल.एम चंद्रखुरी ( लेप्रोसी अस्पताल बैतलपुर) ने कहा कि मानव सेवा से बड़ी सेवा कोई सेवा नही है। इस शिविर का हमारा मुख्य उद्देश पैसे के अभाव में किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा से वांछित न होना पड़े।
मिशन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ एम. एलकाना ने कहा की न्यूनतम राशि में गरीबों का सेवा करना ही हमारा उद्देश्य रहा है। कई ग्रामीण पैसे के अभाव में अपना इलाज ठीक से नही करा पाते,उनको स्वास्थ्य लाभ दिलाने के लिए समय समय पर यह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया जाता है।
ज्ञात हो कि श्री हरि हॉस्पिटल के डायरेक्टर भरत सिंह एवम आर.के चौहान द्वारा ग्रामीण अंचल के दूरदराज वनांचल गावो में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर पिछले कई वर्षो से जरूरतमंदो की सेवा की जा रही है।
इस शिविर के आयोजन में सरपंच संघ प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय,प्रधान पाठक नंद कुमार कर्ष, कार्तिक राम पटेल,मोहन यादव,अरुण पाण्डेय,डी डी उपाध्याय, पीताम्बर पटेल के अलावा मुरु ग्राम पंचायत के ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। ।