Loading ...
बड़ी खबररायपुर

एम. ए. छत्तीसगढ़ी किए छात्र/ छात्रों को अब विश्वविद्यालय/ कालेजो में मिलेगी नौकरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब छत्तीसगढ़ी विषयो को एम.ए. छत्तीसगढ़ी डिग्रीधारियों शिक्षक ही पढ़ाएंगे।

इसके पूर्व एम ए हिंदी डिग्री धारीयो को यह विषय पढ़ाने को दिया जाता रहा है। लेकिन नये आदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ी विषय पर एम ए छत्तीसगढ़ी किए छात्र ही इसके पात्र होंगे।

छत्तीसगढ़ी छात्र संगठन की माग पर शासन ने इस और अपना ध्यान आकृष्ट करते हुए नियम में यह बदलाव कर आदेश जारी किया है।

इस संबंध में उच्च शिक्षा संचालनालय ने एक आदेश जारी किया है.