
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट का आज बिलासपुर में मेगा रोड शो आयोजित किया गया।
यह रोड शो गांधी चौक से प्रारम्भ हो कर देवकीनंदन चौक में जाकर समाप्त हुई । सचिन पायलट व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के द्वारा गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर इस रोड शो की शुरुआत की गई।


0युवाओं में दिखा जोश0
तत्पश्चात खुली जीप में सचिन पायलट, देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, विजय पांडेय एवम विजय केशरवानी सवार हो कर निकले। साथ में पंथी नृत्य, रावत बाजा, और डीजे के धुन पर थिरकते युवाओ में बेहद उत्साह देखा गया।
0बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता रहे शामिल0
रोड शो में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के सैकड़ो कार्यकर्ता ,महिला कांग्रेस, सेवादल सहित कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल के पदाधिकारी शामिल रहे।
0रोड शो का जगह जगह कार्यकर्ताओ ने किया जोशीला स्वागत0
सचिन पायलट और देवेंद्र यादव का नागो राव स्कूल, हटरी चौक, जवाली पुल, श्याम टाकीज चौक, सुविधा होटल,मानसरोवर चौक,गोलबाजार चौक ,किशन चौक, कॅरोना चौक ,सन्तोष भवन चौक और देवकीनन्दन चौक में कार्यकर्ताओ ने जोशीला स्वागत किया । यह रोड शो देवकीनन्दन चौक में जा कर सम्पन्न हुआ।


स दौरान सचिन पायलट ने कहा कि देश देश संक्रमण काल के दौर से गुजर रहा है, आज भाजपा और प्रधानमंत्री संविधान बदलने की बात कर रहे है ,संविधान है तो लोकतंत्र है , संविधान है तो गरीब , किसान , मजदूर, महिलाओ का अधिकार संरक्षित और सुरक्षित है ,संविधान खत्म हो जाएगा तो देश राजतन्त्र और तानाशाह के हाथों में चला जायेगा और देश मे जनता मध्य वर्गीय व्यवस्था में जीने को मजबूर होगा चूंकि भाजपा के किसी नेता का आज़ादी की लड़ाई में भूमिका जीरो था , इसलिए लोकतंत्र और संविधान के महत्व और लाभ से अनभिज्ञ है ,भाजपा को केवल सत्ता सुख से मतलब है ,चाहे वह किसी स्तर पर प्राप्त किया जाए, देवेंद्र यादव युवा और कर्मठ है , बिलासपुर के विकास के लिए बहुत कुछ करेंगे , इसलिये देवेंद्र यादव को जीता कर संसद मे भेजे ।

0“लड़बो अऊ जितबो – देवेंद्र यादव0
लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने कहा “लड़बो अऊ जितबो ” भाजपा 1996 से बिलासपुर लोक सभा जीत रही है पर उनके सांसदों की उपलब्धि कुछ नही है ,बिलासपुर की जनता अपने अधिकारों के लिये लड़ा है और पाया है ,आज भी हवाई सुविधा के लिए लडना पड़ रहा है, डबल इंजन की सरकार है पर हवाई सुविधा नही दे पा रही है ,बिलासपुर देश का सबसे बड़ा रेल ज़ोन है पर तीन वर्षों से पैसेंजर ट्रेन बन्द है ,पर उद्योगपतियों की गुड्स ट्रैन अनवरत चल रही है, जैसे अनेक मुद्दे है जिसके लिए भाजपा सांसदों ने कोई पहल नही की और गरीब जनता जिनके जीवन का एक हिस्सा बन चुकी है ट्रेनो की पहिया स्थायी रूप से थम सी गई है,बिलासपुर शहर को उनका अधिकार दिलाना है जिसका वह हकदार है।

0 कांग्रेस के सभी बड़े नेता रहे उपस्थित0
इस रोड शो में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, महापौर रामशरण यादव,धर्मेंद्र यादव,पूर्व विधायक शैलेश पांडेय, श्रीमती रश्मि सिंह, संयोजक विवेक बाजपेयी, पूर्व महापौर राजेश पांडेय,आशीष सिंह, राकेश शर्मा, रविन्द्र सिंह,नरेंद्र बोलर , महेंद्र गंगोत्री, पंकज सिंह, ऋषि पांडेय,सिद्धांशु मिश्रा, पिंकी बतरा, सीमा घृतेश,जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला, विनोद साहू,मोती ठारवानी,आशीष गोयल, नजीम खान, बंटी खान एवम राहुल हंसपाल आदि शामिल हुए ।