Loading ...
बिलासपुरराजनीति

डॉ. श्रुतिका यादव अपने पति देवेंद्र यादव को अपनी स्कूटी के पीछे बिठाकर निकली चुनाव प्रचार में, बिलासपुर लोकसभा के मतदाताओं से अपने पति के लिए मांगा आशीर्वाद

बिलासपुर । बिलासपुर लोकसभा में तीसरे चरण की मतदान 7 मई को होना हैं, इसके 48 घंटे पूर्व यानी रविवार को प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार थम जाएगा।

इसी कड़ी में दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने प्रचार के अंतिम दिन अपना पूरा दम दिखाया और बिलासपुर लोकसभा में जमकर प्रचार किया।

बिलासपुर में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव के पक्ष में युवाओ ने बाइक रैली निकाली । इस बाइक रैली में देवेंद्र यादव की पत्नी डॉक्टर श्रुतिका यादव भी शामिल हुई।

उन्होंने बिलासपुर लोकसभा के प्रत्याशी देवेंद्र यादव को अपनी स्कूटी के पीछे बिठा कर इस रैली में शामिल होकर बिलासपुर लोकसभा के मतदाताओं से अपील किया की उनके पति देवेंद्र यादव को जनता भारी मतों से जीता कर बिलासपुर की जनता अपना आशीर्वाद प्रदान करे।