Loading ...
न्यूज़ डेस्कबड़ी खबर

बड़ी खबर। राधिका खेड़ा कल 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करेगी बड़ा खुलासा

न्यूज डेस्क। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम प्रदेश मीडिया प्रभारी राधिका खेड़ा हाल ही में अपने छत्तीसगढ़ दौरे मे रायपुर आई हुई थी। लेकिन उनके ही पार्टी के कुछ नेताओ ने उसे इस कदर रुला दिया कि वे रोते हुए दिल्ली वापस लौट गई। और आज उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया।

उन्होंने कहा की जब से वे भगवान राम लला का दर्शन कर अयोध्या से लौटे है तब से लगातार उनका पार्टी में विरोध हो रहा है। लेकिन राम के नाम पर उनका इस कदर विरोध होगा कभी सोची नही थी। पिछले 22 सालो से वे पार्टी की सेवा करते आई है, एनएसयूआई से आज राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी तक का सफर वह तय की। लेकिन आज जब उसके साथ अन्याय हुआ तो उसे पार्टी में न्याय नही मिली। लेकिन उसे अपने मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम पर पूर्ण विश्वास है उसे एक दिन न्याय जरूर मिलेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ ,रायपुर के कांग्रेस भवन में उसके साथ बहुत बत्तमिजी की गई,उसे कमरे में बंद कर दिया गया। जिससे उसका मन बहुत आहत हुआ है। जिसकी शिकायत उन्होंने पार्टी के छोटे बड़े सभी नेताओं से की थी लेकिन 06 दिन बीत जाने के बाद भी जब पार्टी के नेताओ ने उनकी बात नही सुनी और उसे कोई न्याय।नही मिला तो क्षुब्ध मन से वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही है।

साथ ही उन्होंने एक टीवी चैनल में बोलते हुए कहा की इस पूरे मामले के घटना क्रम पर सिलसिलेवार सोमवार को 11:30 बजे मीडिया के सामने वह अपनी बात रखेंगी।

उन्होंने यह भी कहा की जब वे छत्तीसगढ़ के एक शीर्ष नेता को इस पूरी घटना के बारे में जानकारी दी थी तो वे उल्टे उन्हे छत्तीसगढ़ छोड़ने की बात कह दिया था । उस शीर्ष नेता का नाम भी उजागर कल वे मीडिया के सामने करेंगी।