Loading ...
बिलासपुरराजनीति

•शत प्रतिशत मतदान के लिए सभापति की अनोखी पहल, •मतदाता पर्ची के लिए शेख नजीरुद्दीन के निवास में लगी भीड़ •सभापति का दावा बिलासपुर नया इतिहास रचेगा और देवेंद्र यादव की जीत होगी

बिलासपुर। कल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के तालापारा मगरपारा, अज्ञेय नगर भारती नगर, तथा आसपास के जरहाभाटा तथा आसपास के क्षेत्र के लोगों की आज सुबह से ही सभापति के निवास में भीड़ लगी हुई है।

कई मतदाताओं को अभी तक कल होने वाले मतदान के लिए पर्ची भी नहीं मिलीं। पर्ची नहीं मिलने से वह सीधे सभापति शेख नजीरुद्दीन से संपर्क कर रहे हैं और सभापति ने अपने निवास में ऑनलाइन कंप्यूटर से पर्ची निकालने की व्यवस्था कार्यकर्ताओं के माध्यम से की है।

तालापारा आसपास के ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में है जिनके पास पर्ची नहीं पहुंची है वे सब सभापति शेख नजीरुद्दीन के निवास में पर्ची प्राप्त करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं सभापति खुद लोगों से सीधे संपर्क कर रहे हैं और कल सुबह 7:00 बजे से लोगों से मतदान करने की अपील भी कर रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्ड के पार्षदों एवं आम जनता से संपर्क कर रहे हैं। सभापति ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के माध्यम सेसंदेश दिया है कि जिनके बुथ में मतदाताओं को पर्ची नहीं मिली। ऐसे मतदाता सीधे सभापति के निवास में संपर्क कर सकते हैं।

सभापति शेख नसरुद्दीन का दावा है कि इस बार बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा की लहर नहीं है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है और मोदी की गारंटी भी कहीं दिखाई नहीं दे रही है। यही कारण है कि इस बार बिलासपुर लोकसभा के युवा उम्मीदवार और कांग्रेस के सक्रिय युवा नौजवान देवेंद्र यादव के पक्ष में युवा तथा महिला मतदाता समर्थन कर रहे हैं। और भाजपा महतारी वंदन भी भाजपा की फेल हो गई है और महिलाओं का रुझान महालक्ष्मी नारी शक्ति योजना की तरफ है और इसलिए सभापति को पूरा भरोसा है कि बिलासपुर की जनता इस बार उनकी आवाज को सदन में उठाने वाला युवा नौजवान को दिल्ली भेजेगी। और लोग कल सुबह 7:00 से मतदान करने के लिए इतनी उतावली है कि तालापारा मगरपारा भारतीय नगर अज्ञेय नगर आसपास के लोग के लोग सभापति से सीधे संपर्क कर रहे हैं।