भगवान परशुराम जन्मोत्सव 09, 10, 11 मई को भव्य रूप से मनाया जायेगा, तीन दिनो तक होंगे कार्यक्रम, इस वर्ष झांकी में सागर का डमरू दल, पंजाब का बैंड,उड़ीसा का घंटा बाजा, इलाहाबाद का बाजा दल एवम मुंबई का विश्व प्रसिद्ध कार्निवाल होंगे मुख्य आकर्षण

बिलासपुर। समग्र ब्राह्मण समाज एवम परशु सेना के द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।

समग्र ब्राह्मण समाज के पंडित विवेक बाजपाई ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष यह कार्यक्रम 3 दिवसीय आयोजित की जा रही है। जिसमे 09 मई को ग्राम लोखंडी स्थित भगवान परशुराम जी के मंदिर में पूजा अर्चना एवम प्रसाद वितरित कर विधिवत इस जयंती की शुरुवात की जायेगी। तत्पश्चात जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया जायेगा।
10 मई को काब्यकुंज भवन इमलीपारा में हवन, पूजा अर्चना और विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है। वही शहर के राजकिशोर नगर में भगवान परशुराम जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना एवम शाम को महा आरती रखा गया है।
11 मई को दयालबंद स्थित शीतला मंदिर से भव्य एवम विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। जो शाम 5 बजे से प्रारंभ होगी। शोभा यात्रा दयालबंद से ,गांधी चौक, जुना बिलासपुर, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, होते हुए देवकीनंदन दीक्षित स्कूल प्रांगण में जा कर समाप्त होगी।
जहा गंगा आरती के तर्ज पर भगवान परशुराम जी की महाआरती की जायेगी एवम समाज के विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा । जिसमे शांतिकुटी आश्रम के आचार्य श्री रामभूषण जी महाराज प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
पंडित विनय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष शोभा यात्रा अन्य वर्षो से ज्यादा भव्य होगा क्योंकि इस वर्ष सागर का सुप्रसिद्ध डमरू दल,पंजाब का स्पेशल बैंड ,उड़ीसा का घंटा बाजा,इलाहाबाद से बाजा दल, मुंबई से विश्व प्रसिद्ध कार्निवाल को स्पेशल बुलाया गया है, जो इस झांकी के मुख्य आकर्षण होंगे।
वही इस झांकी में छत्तीसगढ़ की परंपरागत नृत्य कर्मा नृत्य, पंधी नृत्य, समाज की महिलाओ के द्वारा चलित भजन मंडली, मां काली, राधा कृष्ण, मशान होली एवम भगवान परशुराम जी की विशाल 13 फिट की मूर्ति एवम 12 प्रकार की झांकियां प्रमुख आकर्षण के केंद्र होंगे । जो शहर में पहली बार देखी जायेगी।
पंडित विनय शर्मा ने बताया कि समग्र ब्राह्मण समाज एवम परशु सेना द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिलासपुर शहर एवम पूरे जिले के ब्राम्हण समाज के लगभग 10 संगठन शामिल है जो इस आयोजन में शामिल है।
पंडित राजकुमार तिवारी ने बताया कि यह शोभा यात्रा सर्व समाज का है जिसमे हर वर्ग के लोग शामिल रहेंगे। इस शोभायात्रा का अलग अलग समाज के लोगों के द्वारा शहर के मुख्य चौक चौराहों में स्वागत अभिनंदन भी किया जायेगा।
बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में समाज के पंडित विवेक बाजपाई, पंडित विनय शर्मा, पंडित राजकुमार तिवारी,पंडित जितेंद्र चौबे, पंडित आदर्श दुबे आदि उपस्थित रहे।