Loading ...
न्यूज़ डेस्कबड़ी खबर

बड़ी खबर। बेमेतरा के एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग से 09 लोगों की मौत, कई लोगो के मलबे में दब होने की आशंका

बेमेतरा। छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग से 09 लोगों के मारे जाने की खबर है।

वही कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। धमाके में घायलों को रायपुर के एम्‍स में भर्ती किया गया है।

बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड के बारूद फैक्ट्री में आज सुबह ब्लास्ट हो गया, जिसमें 09 लोगों के मारे जाने की खबर है।

मिल रही खबरों के अनुसार घटना की जानकारी होने पर कलेक्टर तत्काल मौके में पहुंच कर राहत एवम बचाव का काम तेज कर दिए है।