Loading ...
बिलासपुरस्वास्थ्य

सिम्स हॉस्पिटल के सर्जरी विभाग के सफल ऑपरेशन से पेट दर्द से परेशान महिला को मिली बड़ी राहत, महिला ने सिम्स के डॉक्टर सहित कलेक्टर का किया धन्यवाद

बिलासपुर। सिम्स चिकित्सालय महाविद्यालय में डॉक्टरों की टीम ने एक बड़ा सफल ऑपरेशन करके महिला की जान बचाई है।

लोरमी नारायणपुर की रहने वाली एक स्वस्थ महिला जो अपने पेट दर्द से जूझ रही थी जिसका पूर्व में बच्चेदानी का ऑपरेशन हो चुका था। वह पेट दर्द से लगातार परेशान थी। महिला ने सिम्स में चेकअप कराया और सिम्स के सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने 1 मई को महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई थी।

उक्त महिला अपने सफल ऑपरेशन होने के बाद आज वह चेकअप कराने सिम्स पहुंची। जहा मैरिज मुन्नी बाई जायसवाल ने सिम्स के डॉक्टरों की टीम तथा स्टाफ के प्रति आभार जताया। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

महिला मुन्नी बाई जायसवाल उम्र 60 साल पति खेलो राम जायसवाल पता नारायणपुर तहसील लोरमी जिला मुंगेली कि है जो सिम्स में पेट दर्द का इलाज करने के लिए सर्जरी विभाग पहुंची थी । जहां विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नीरज शिंदे के मार्गदर्शन में डॉ राजेंद्र कुमार सिंह, डॉ विनोद तामेश्वर, डॉ दिव्या सिंह व एनेस्थीसिया विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर राकेश निगम डॉक्टर श्वेता कुजूर वह उनके टीम द्वारा सफल आप्रेशन कर उनकी जान बचाई गई थी। महिला मरीज ने बताया कि वह दर्द से परेशान हो कर जीने का उम्मीद छोड़ चुकी थी लेकिन यहां के डॉक्टरों द्वारा उनके सफल इलाज करके उसकी जान बचाई है ।

उनके सुपुत्र परमेश्वर जायसवाल ने सिम्स हॉस्पिटल के साथ साथ कलेक्टर अवनीश शरण को भी धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से उनकी माता का इलाज किया गया है और पैसे भी नहीं लगे दवाइयां भी सिम्स से प्राप्त हुई है। सिम्स में बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध हुई है यहां मरीज सकुशल ठीक होकर जाते हैं ।

इस सफल ऑपरेशन के लिए डॉक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, सर्जरी विभाग व उनके पूरे टीम का आभार किया।

ज्ञात हो कि कलेक्टर अवनीश शरण की पहल पर सिम्स हॉस्पिटल पहले से बेहतर हो गया है यहां मरीजों की देखभाल एवं उनके सफल इलाज के लिए बेहतर काम किए जा रहे है। कलेक्टर के निर्देश पर यहां के काम काजो में कसावट आई है। जिससे मरीजो को बेहतर इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हो रही है।